RTI खुलासा:  2024 में पुलिस ने जुर्माने से वसूले 38.9 करोड़ रुपये..

काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2024 वाहन चालकों के लिए भारी साबित हुआ। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 6 लाख 72 हजार चालान किए और 38.90 करोड़ रुपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला। यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर मिली। […]

काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2024 वाहन चालकों के लिए भारी साबित हुआ। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 6 लाख 72 हजार चालान किए और 38.90 करोड़ रुपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला। यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर मिली।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए गए चालान का विवरण:

काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से 2024 में किए गए चालानों और वसूले गए जुर्माने की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में निदेशक यातायात उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी मनमोहन सिंह ने जानकारी साझा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने 2024 में कुल 6,72,000 चालान किए, जिसमें से 1,01,000 चालान सीपीयू (CPU) की चार जिलों की यूनिटों द्वारा और 5,71,000 चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए।

जुर्माने की कुल राशि:

  • कुल वसूली: 38.90 करोड़ रुपये
  • सीपीयू द्वारा वसूली गई राशि: 2.41 करोड़ रुपये
  • अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा वसूली गई राशि: 36.49 करोड़ रुपये

सीपीयू द्वारा किए गए चालान:

  • हरिद्वार – 35,000 चालान, 97 लाख रुपये जुर्माना
  • उधमसिंह नगर – 28,000 चालान, 44 लाख रुपये जुर्माना
  • देहरादून – 20,000 चालान, 27 लाख रुपये जुर्माना
  • नैनीताल – 18,000 चालान, 73 लाख रुपये जुर्माना

अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए चालान:

  • देहरादून – 1,24,000 चालान, 14.88 करोड़ रुपये जुर्माना
  • उधमसिंह नगर – 86,000 चालान, 5.08 करोड़ रुपये जुर्माना
  • टिहरी – 72,000 चालान, 3.41 करोड़ रुपये जुर्माना
  • नैनीताल – 77,000 चालान, 3.75 करोड़ रुपये जुर्माना
  • हरिद्वार – 61,000 चालान, 2.18 करोड़ रुपये जुर्माना
  • अल्मोड़ा – 24,000 चालान, 1.39 करोड़ रुपये जुर्माना
  • पिथौरागढ़ – 26,000 चालान, 1.05 करोड़ रुपये जुर्माना
  • चंपावत – 19,000 चालान, 88 लाख रुपये जुर्माना

उत्तराखंड में 2024 में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी मात्रा में चालान किए गए और जुर्माने की बड़ी रकम वसूली गई। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस सख्ती से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के...

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

Related Posts