एक्शन: पुलिस ने दबोचे नशे के दो सौदागर…

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी

704 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा युवक नशे के कारोबार में संलिप्त

उत्तरकाशी पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास से 704 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जबकि दूसरा युवक पहले से दर्ज NDPS एक्ट के मामले में संलिप्त पाया गया। एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए ₹2500-₹2500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 फरवरी 2025 को नौगांव बिल्ला के पास से निखिल सिंह राणा को 704 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। इस पर थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उसी रात पुरोला पुलिस ने दीपक सिंह राणा को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया। नवंबर 2024 में पुलिस ने शांति, मोनू और सावेज नाम के तीन तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि ये लोग दीपक सिंह राणा से चरस खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने NDPS Act की धारा 27(ए) और 29 के तहत इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सबूत जुटाकर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि दीपक खुद चरस तैयार कर तस्करों को बेचता था।

नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा, छठी गिरफ्तारी

इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले, मुख्य सरगना अकरम सिद्दीकी को देहरादून से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी नौशाद को वारण्ट (बी) पर तलब किया था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. निखिल सिंह राणा पुत्र गुड्डू राणा, निवासी ओसला, थाना मोरी, उत्तरकाशी
  2. दीपक सिंह राणा पुत्र केशर सिंह, निवासी ग्राम कलाप, थाना मोरी, उत्तरकाशी

पुलिस टीम

  • श्री मोहन कठैत – थानाध्यक्ष, पुरोला
  • उप-निरीक्षक राजेश कुमार – चौकी प्रभारी, नौगांव
  • उप-निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट
  • अपर उप-निरीक्षक पवन बडोनी
  • हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह
  • हेड कांस्टेबल प्रवीण राणा
  • हेड कांस्टेबल मो. अमीर
  • कांस्टेबल देवेंद्र सिंह

एसपी उत्तरकाशी की चेतावनी – नशा माफियाओं को नहीं मिलेगी राहत

एसपी सरिता डोबाल ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार NDPS मामलों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तस्करों की पूरी चेन को तोड़ने पर काम कर रही है।

उन्होंने थाना पुरोला की टीम को दोनों मामलों में बेहतरीन कार्रवाई के लिए ₹2500-₹2500 के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts