पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: उत्तराखंड के मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के नए उपाध्यक्ष

February 27, 2025
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: उत्तराखंड के मोहन सिंह बिष्ट होंगे दिल्ली विधानसभा के नए उपाध्यक्ष
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

दिल्ली विधानसभा के नए उपाध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड के मोहन सिंह बिष्ट का चयन तय हो गया है। गुरुवार को सदन में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखेंगी, जबकि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका अनुमोदन करेंगे। भाजपा के मजबूत संख्या बल को देखते हुए बिष्ट का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड के मतदाताओं की संख्या अधिक है।

ऐसा माना जा रहा हैं कि भाजपा इस फैसले के जरिए उत्तराखंड से जुड़े मतदाताओं को संदेश देना चाहती है। पार्टी का मानना है कि बिष्ट की वरिष्ठता और अनुभव विधानसभा में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

छठी बार विधानसभा पहुंचे बिष्ट

मोहन सिंह बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रखेंगी, जिसे पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समर्थन देंगे। दूसरा प्रस्ताव भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा पेश करेंगे, जिसका समर्थन गजेंद्र यादव करेंगे।

बिष्ट छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं और सदन में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। इस बार उन्होंने करावल नगर के बजाय मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को करीब 17,000 मतों से हराया था।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर पहले ही विजेंद्र गुप्ता का चयन हो चुका है, और अब बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने उत्तराखंड के मतदाताओं को साधने की रणनीति अपनाई है।


Previous Post

हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित कार,पेड़ में अटकी। देखें वीडियो..

Next Post

अजब-गजब: अभियुक्त के बजाय पत्रकार को ही उठा लाई पुलिस..

Next Post
अजब-गजब: अभियुक्त के बजाय पत्रकार को ही उठा लाई पुलिस..

अजब-गजब: अभियुक्त के बजाय पत्रकार को ही उठा लाई पुलिस..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!