एक्शन: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई। स्टोन क्रशर सीज, ₹17.34 लाख का जुर्माना

🛑 उत्तरकाशी, 27 फरवरी 2025 नीरज उत्तराखंडी  उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर रु. सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ […]

🛑
उत्तरकाशी, 27 फरवरी 2025

नीरज उत्तराखंडी 

उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर रु. सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे का जुर्माना आरोपित करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज किया है।

जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि गत 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी। जिसके क्रम में आज 27 फरवरी को उपजिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी, तहसीलदार बडकोट खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया तथा यमुना नदी से अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान व स्टोन क्रेशर परिसर में ताज़ा कच्चा उपखनिज आर0बी0एम0 पाये जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण नियमावली 2021 यथा संशोधित 2024 के उलंघन पाये जाने के कारण अनंतराज स्टोन क्रेशर प्लांट को सीज कर दिया गया है तथा ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशो तक बन्द कर दिया गया है। नदी से लाये गये अवैध उपखनिज जमा होने से उपलब्ध उपखनिज ई रवन्ना में दर्शित मात्रा से अधिक पाये जाने पर नियमानुसार 17,34,390 रु0 का जुर्माना आरोपित किया गया है।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts