बड़ी खबर: रेस्टोरेंट में बासी बिरयानी परोसे जाने का आरोप, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक रेस्टोरेंट स्वामी पर बासी(पुरानी/खराब)बिरयानी खिलाने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्राहक कोतवाली पहुँच गए, जिसके बाद खाद्य विभाग ने दुकान से सैम्पल लेकर टैस्टिंग को भेज दिए। रेस्टोरेंट पर पहले भी ऐसे ही आरोप लगने के बाद आयुक्त कुमाऊँ ने इसे सील कर दिया था। नैनीताल में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक रेस्टोरेंट स्वामी पर बासी(पुरानी/खराब)बिरयानी खिलाने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्राहक कोतवाली पहुँच गए, जिसके बाद खाद्य विभाग ने दुकान से सैम्पल लेकर टैस्टिंग को भेज दिए। रेस्टोरेंट पर पहले भी ऐसे ही आरोप लगने के बाद आयुक्त कुमाऊँ ने इसे सील कर दिया था।
नैनीताल में मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में मांसाहारी भोजन खिलाने वाले एक रेस्टोरेंट पर लगातार दूसरी बार बासी खाना खिलाने के आरोप लग रहे हैं। आज नगर के संजय कुमार और उनके भोजन प्रेमी साथी लज़ीज़ खाने की तलाश में उक्त रेस्टोरेंट पहुंचे और चिकन बिरयानी का आर्डर किया। रेस्टोरेंट स्वामी की तरफ से बिरयानी परोसी गई। बासी बिरयानी की शिकायत को होटल प्रबंधन ने सिरे से नकार दिया। संजय ने कोतवाली में दिए अपने शिकायती पत्र में कहा है कि जैसे बिरयानी और उसके साथ आई चटनी को खाया तो उसमें से बदबू आने लगी। चिकन के पीस काले पड़े थे। उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर से भी की जिन्होंने रेस्टोरेंट से सैम्पल ले लिए। आरोप लगाया कि यही बिरयानी पर्यटकों को भी परोसी जा रही है। उन्होंने, कोतवाली प्रभारी से भी उचित कार्यवाही करने की गुजारिश लगाई है। युवाओं ने इसपर कोतवाली में प्रभारी कोतवाल से वार्ता की।

Also Read This

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व मेंयर सुनील उनियाल गामा को बड़ा झटका, मिला दो करोड़ का नोटिस।

नगर निगम की दुकानों के आवंटन को लेकर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर लगाए गए कथित धोखाधड़ी के...

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

Related Posts