मौसम अलर्ट: सात जिलों में बारिश की संभावना..

चमोली। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। रविवार को भी औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। अब मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी। हिमस्खलन की […]

चमोली। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। रविवार को भी औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। अब मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी।

हिमस्खलन की घटना के बाद प्रशासन सतर्क

हाल ही में माणा में हुए हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की ओर से दोबारा अलर्ट जारी किए जाने के चलते औली में पर्यटकों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी खराब मौसम का अलर्ट जारी है। इस कारण औली में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि मंगलवार को मौसम सामान्य रहता है, तो ही पर्यटकों को औली जाने की इजाजत दी जाएगी।

प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन मार्च के बाद मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। ऐसे में तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मैदान से लेकर पहाड़ों तक धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। रविवार को धूप निकलने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts