बड़ी खबर: वरिष्ठ आईएएस विनोद कुमार सुमन केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए इम्पैनल

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए इम्पैनल किया गया है। 2007 बैच के इस अधिकारी ने राज्य गठन के बाद पहली बार केंद्र सरकार में इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति पाने का गौरव हासिल किया […]

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए इम्पैनल किया गया है। 2007 बैच के इस अधिकारी ने राज्य गठन के बाद पहली बार केंद्र सरकार में इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति पाने का गौरव हासिल किया है। खास बात यह है कि विनोद कुमार सुमन उत्तराखंड के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी हैं, जो पीसीएस से पदोन्नत होकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

प्रशासनिक दक्षता का परिचय देने वाले अधिकारी
विनोद कुमार सुमन बहुमुखी प्रतिभा के धनी अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ-साथ राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पहले, वे सचिव वित्त, प्रभारी सचिव शहरी विकास, सचिव सहकारिता, सचिव कृषि और सचिव पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

शहरी विकास विभाग में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे उत्तराखंड राज्य गठन के बाद सबसे लंबे समय तक शहरी विकास विभाग के निदेशक रहने वाले अधिकारी हैं। इसके अलावा, वे चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। राजधानी देहरादून में भी उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी।

उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण
विनोद कुमार सुमन का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए चयन उत्तराखंड के प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से राज्य के अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनके कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता ने उन्हें हमेशा एक कुशल और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई है।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts