बड़ी खबर: भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की सूची जारी । जल्द होगा प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान!

देहरादून, 8 मार्च 2025 – भाजपा ने प्रदेश में जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

इस सूची में सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अन्य जिलों में भी पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है।

जिलाध्यक्षों की सूची:

  • रुद्रप्रयाग: भारत भूषण भट्ट
  • चंपावत: गोविंद सामंत
  • नैनीताल: प्रताप बिष्ट
  • देहरादून: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
  • पिथौरागढ़: गिरीश जोशी
  • उधमसिंह नगर: कमल जिंदल
  • टिहरी: उदय सिंह रावत
  • चमोली: गजपाल बर्तवाल
  • बागेश्वर: प्रभा गड़िया
  • अल्मोड़ा: महेश नयाल
  • काशीपुर: मनोज पाल
  • पौड़ी: कमल किशोर रावत
  • देहरादून ग्रामीण: मीता सिंह
  • ऋषिकेश: राजेंद्र तड़ियाल
  • कोटद्वार: राजगौरव नोटियाल
  • उत्तरकाशी: नागेंद्र चौहान
  • रुड़की: डॉ. मधु

प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द संभव

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही घोषित किया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व इस महीने इस फैसले पर मुहर लगा सकता है।

बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश संगठन की कमान वरिष्ठ राजनेता, युवा चेहरा या किसी महिला नेता को सौंपी जाएगी।

पार्टी के भीतर वरिष्ठ, युवा और महिला नेताओं के नामों पर चर्चा तेज है। सांगठनिक चुनाव के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही हो चुकी है, और अब जिलाध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts