बड़ी खबर: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज। येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम ने करवट ले ली है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी समेत कई जिलों में बीते 12 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। पुरोला में सबसे अधिक 31 मिमी वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के […]

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम ने करवट ले ली है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी समेत कई जिलों में बीते 12 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। पुरोला में सबसे अधिक 31 मिमी वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 15 और 16 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

तापमान की स्थिति:

  • देहरादून: अधिकतम 30.5°C, न्यूनतम 16°C
  • पंतनगर: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 13.6°C
  • मुक्तेश्वर: अधिकतम 22.4°C, न्यूनतम 8.2°C
  • डिग्री: अधिकतम 20.8°C, न्यूनतम 10.1°C

Also Read This

बड़ी खबर : सरकार ने 34 प्रभारी अधिशासी अधिकारियों की नियुक्तियां कीं रद्द, पढ़िए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (Executive Officer-EO) की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा...

जॉब ब्रेकिंग : रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू। 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस...

Related Posts