बिग ब्रेकिंग: 5 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 5 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस तबादले में आईजी कुमाऊं, यातायात निदेशक, एसडीआरएफ, एसपी ट्रैफिक, और जीआरपी एसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं। आईजी स्तर के अधिकारियों के […]

उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 5 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस तबादले में आईजी कुमाऊं, यातायात निदेशक, एसडीआरएफ, एसपी ट्रैफिक, और जीआरपी एसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।

आईजी स्तर के अधिकारियों के तबादले:

  1. रिद्धिम अग्रवाल – अब आईजी नैनीताल होंगी। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ और गृह विभाग से हटाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  2. योगेंद्र सिंह रावत – अब आईजी कार्मिक का प्रभार संभालेंगे। इससे पहले वे कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी थे।
  3. अरुण मोहन जोशी – अब आईजी एसडीआरएफ होंगे। इससे पहले वे यातायात एवं चारधाम यात्रा प्रबंधन के आईजी थे।
  4. अन्नत शंकर ताकवाले – अब आईजी ट्रेनिंग बनाए गए हैं। वे पहले आईजी कार्मिक के पद पर थे।
  5. एन.एस. नपल्च्याल – अब यातायात निदेशक होंगे। इससे पहले वे आईजी सीआईडी के पद पर थे।

पीपीएस अधिकारियों के तबादले:

  1. अरुणा भारती – अब जीआरपी एसपी होंगी। यह पद लंबे समय से खाली था।
  2. जगदीश चंद – अब एएसपी नैनीताल बनाए गए हैं।
  3. लोकजीत सिंह – अब एसपी ट्रैफिक देहरादून होंगे। पहले यह जिम्मेदारी वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास थी।
  4. सुरजीत सिंह पंवार – अब एएसपी एटीसी हरिद्वार होंगे। पहले वे पीएसी में तैनात थे।
  5. स्वप्न किशोर सिंह – अब एसटीएफ देहरादून में तैनात होंगे। पहले वे उप सेनानायक एसडीआरएफ थे।

Also Read This

सड़क बंद होने का खामियाजा: बेहोश महिला को डंडी-कंडी पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

मोरी (उत्तरकाशी), 1 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सुदूरवर्ती रेक्चा गांव में सड़क बंद होने का खामियाजा एक गंभीर रूप से बीमार महिला को...

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए ₹7.40 लाख

उत्तरकाशी, 1 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार...

Related Posts