बड़ी खबर:  तीन निरीक्षक और दो उप-निरीक्षकों के तबादले। देखें आदेश..

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शहर में  तीन निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और दो उप-निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को ऋषिकेश कोतवाली की जिम्मेदारी […]

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शहर में  तीन निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और दो उप-निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए हैं।

आदेश के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया को पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को ऋषिकेश कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, चुनाव सेल प्रभारी हरिओम राज चौहान को पटेलनगर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, दो उप-निरीक्षकों (एसआई) के भी तबादले हुए हैं। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को सेलाकुई थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सेलाकुई थानाध्यक्ष शेंकी कुमार को राजपुर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts