बिग ब्रेकिंग: प्रदेश के चार जिलों में स्थानों के नाम बदले, सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के चार प्रमुख जिलों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर—में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है, जिससे लोग भारतीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। […]

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के चार प्रमुख जिलों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर—में स्थित कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है, जिससे लोग भारतीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

हरिद्वार जिले में बदले गए नाम:

  • औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर
  • गाजीवाली → आर्य नगर
  • चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट
  • खानपुर कुर्सली → अंबेडकर नगर
  • इंदरीशपुर → नंदपुर
  • खानपुर → श्री कृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

देहरादून जिले में बदले गए नाम:

  • मियांवाला → रामजीवाला
  • पीरवाला → केसरी नगर
  • चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्ला नगर → दक्ष नगर

नैनीताल जिले में बदले गए नाम:

  • नवाबी रोड → अटल मार्ग
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिले में बदला गया नाम:

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्या पुरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन स्थानों के नामों में परिवर्तन भारतीय संस्कृति और इतिहास के अनुरूप किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे राज्य की जनता में राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक धरोहर को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।

सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद प्रशासन ने नाम परिवर्तन से संबंधित आधिकारिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts