पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक्शन: पुलिस ने 6 घंटे में किया वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

April 14, 2025
in उत्तराखंड
एक्शन: पुलिस ने 6 घंटे में किया वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

नीरज उत्तराखंडी 

अप्रैल 2025, मोरी।
थाना मोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 5-6 घंटे में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी 18 वर्षीय युवक को आराकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिंद्रा मैक्स वाहन (UK 07TC 1704) भी बरामद कर लिया है।

शनिवार देर रात मोरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना मोरी में तहरीर दी थी कि उसका वाहन जिला सहकारी बैंक के पास से चोरी हो गया है। मामले में थाना मोरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, पतारसी और सुरागरसी के माध्यम से मात्र 6 घंटे के भीतर आराकोट, सनेल-कुड्डू मार्ग से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नाम: साहिल पुत्र अर्जुन चंद

  • निवासी: मल्याण, थाना ढलो, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश

  • उम्र: 18 वर्ष

बरामदगी:

  • वाहन संख्या: UK 07TC 1704 (महिंद्रा मैक्स)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  1. थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान

  2. अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल

  3. का0 अनिल तोमर

  4. का0 गणेश राणा

  5. का0 नितिन बिजल्वाण

  6. का0 आदित्य

  7. का0 महिदेव सिंह


Previous Post

शर्मनाक: नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी नेपाली मजदूर को पुलिस ने दबोचा

Next Post

किसानों की आवाज़ के लिए गैर-राजनीतिक मंच की दरकार: किसान मंच उत्तराखंड में संगठन का करेगा विस्तार

Next Post
किसानों की आवाज़ के लिए गैर-राजनीतिक मंच की दरकार: किसान मंच उत्तराखंड में संगठन का करेगा विस्तार

किसानों की आवाज़ के लिए गैर-राजनीतिक मंच की दरकार: किसान मंच उत्तराखंड में संगठन का करेगा विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • राहत: बिजली उपभोक्ताओं को यूपीसीएल देगा 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट।112 करोड़ रुपये लौटाएगा..
  • RTI खुलासा: UKPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मूल्यांकन धांधली, न्याय की तलाश में भटक रहा अभ्यर्थी
  • बिग न्यूज: दून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..
  • खनन विभाग ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 1040.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर रचा नया कीर्तिमान
  • बिग ब्रेकिंग: ₹2100 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक चकबंदी अधिकारी..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!