एक्शन: पुलिस ने 6 घंटे में किया वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी  अप्रैल 2025, मोरी।थाना मोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 5-6 घंटे में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी 18 वर्षीय युवक को आराकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिंद्रा मैक्स वाहन (UK 07TC 1704) भी बरामद कर लिया है। शनिवार देर रात मोरी […]

नीरज उत्तराखंडी 

अप्रैल 2025, मोरी।
थाना मोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 5-6 घंटे में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी 18 वर्षीय युवक को आराकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिंद्रा मैक्स वाहन (UK 07TC 1704) भी बरामद कर लिया है।

शनिवार देर रात मोरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना मोरी में तहरीर दी थी कि उसका वाहन जिला सहकारी बैंक के पास से चोरी हो गया है। मामले में थाना मोरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, पतारसी और सुरागरसी के माध्यम से मात्र 6 घंटे के भीतर आराकोट, सनेल-कुड्डू मार्ग से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नाम: साहिल पुत्र अर्जुन चंद

  • निवासी: मल्याण, थाना ढलो, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश

  • उम्र: 18 वर्ष

बरामदगी:

  • वाहन संख्या: UK 07TC 1704 (महिंद्रा मैक्स)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  1. थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान

  2. अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल

  3. का0 अनिल तोमर

  4. का0 गणेश राणा

  5. का0 नितिन बिजल्वाण

  6. का0 आदित्य

  7. का0 महिदेव सिंह

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts