कोर्ट ने अमित तोमर के सोशल मीडिया पोस्ट पर लगाई रोक। श्री दरबार साहिब ने भी ठोका 25 करोड़ का मानहानि दावा

देहरादून। श्री गुरू राम राय दरबार साहिब और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के खिलाफ पोस्ट करने के मामले में अमित तोमर को न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अमित तोमर की आपत्तिजनक और अशोभनीय सोशल मीडिया पोस्टों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही, श्री दरबार साहिब प्रशासन ने अमित […]

देहरादून। श्री गुरू राम राय दरबार साहिब और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के खिलाफ पोस्ट करने के मामले में अमित तोमर को न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अमित तोमर की आपत्तिजनक और अशोभनीय सोशल मीडिया पोस्टों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही, श्री दरबार साहिब प्रशासन ने अमित तोमर के खिलाफ 25 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

दरबार साहिब के व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने आरोप लगाया कि अमित तोमर बीते कुछ समय से अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर श्री दरबार साहिब, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ झूठी और मनगढंत अफवाहें फैला रहा था। वह इन अफवाहों के जरिए संस्था को बदनाम कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा था।

साथ ही आरोप हैं कि,अमित तोमर ने पहले मातावाला बाग में पेड़ कटने का मामला उठाया और इसके लिए मधुसूदन सेमवाल को दोषी ठहराया था। लेकिन जांच में वन विभाग की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार पाया। इसके बाद उसने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर भी बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित तोमर पर किसी भी तरह की पोस्ट करने और एस.जी.आर.आर. से जुड़ी किसी भी संस्था में प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग न्यायालय के फैसले की सराहना कर रहे हैं।.

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts