श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘जेनिथ-2025’ का आगाज

भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव, उत्तराखंड का पांडवाज बैंड और बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल देंगे शानदार प्रस्तुतियाँ देहरादून।श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) का परिसर 9 से 11 मई 2025 तक संगीत और संस्कृति के रंगों में रंगा रहेगा। विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ-2025’ में भोजपुरी, उत्तराखंडी, पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने […]

  • भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव, उत्तराखंड का पांडवाज बैंड और बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल देंगे शानदार प्रस्तुतियाँ

देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) का परिसर 9 से 11 मई 2025 तक संगीत और संस्कृति के रंगों में रंगा रहेगा। विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ-2025’ में भोजपुरी, उत्तराखंडी, पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय हेलीपैड मैदान में किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि 9 मई को जेनिथ की शुरुआत भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश की जबरदस्त प्रस्तुति के साथ होगी। 10 मई को उत्तराखंड का प्रसिद्ध पांडवाज बैंड और पंजाबी सिंगर मनवीर सिंह समां बांधेंगे। जबकि 11 मई को बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल अपनी प्रस्तुति देंगे और समापन को यादगार बनाएंगे।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी आयोजकों, समिति सदस्यों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

बुधवार को विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में हुई बैठक में कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों को समझने और आपसी सहयोग को बढ़ाने का अवसर देते हैं।

वहीं प्रेसिडेंट के सलाहकार जे.पी. पचौरी ने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय का वातावरण ऊर्जा, उत्साह और उल्लास से भरा रहेगा।

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा बल्कि छात्रों के लिए यादगार अनुभव भी साबित होगा।

Also Read This

खीरगंगा नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला BDC सदस्य का शव, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

बागेश्वर- राजकुमार सिंह परिहारकपकोट ब्लॉक मुख्यालय से सटे नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 (खीरगंगा नदी तट) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गडेरा...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

Related Posts