ब्रेकिंग: CBSE 12वीं परिणाम घोषित। देहरादून 13वें स्थान पर। यहां करें चेक 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने रीजनवाइज प्रदर्शन भी सार्वजनिक किया है, जिसमें देहरादून 83.45% उत्तीर्णता के साथ 13वें स्थान पर रहा।

विजयवाड़ा सबसे ऊपर, प्रयागराज सबसे नीचे
रीजनवाइज रैंकिंग में विजयवाड़ा 99.60% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि प्रयागराज 79.53% के साथ अंतिम पायदान पर रहा। नोएडा भी 82.29% के साथ 16वें स्थान पर है।

CBSE 12वीं रीजनवाइज रैंकिंग

  1. विजयवाड़ा – 99.60%

  2. त्रिवेंद्रम – 99.32%

  3. चेन्नई – 97.39%

  4. बेंगलुरु – 95.95%

  5. दिल्ली वेस्ट – 95.37%

  6. दिल्ली ईस्ट – 95.06%

  7. चंडीगढ़ – 91.60%

  8. पंचकूला – 91.17%

  9. पुणे – 90.93%

  10. अजमेर – 90.40%

  11. भुवनेश्वर – 83.64%

  12. गुवाहाटी – 83.62%

  13. देहरादून – 83.45%

  14. पटना – 82.86%

  15. भोपाल – 82.46%

  16. नोएडा – 82.29%

  17. प्रयागराज – 79.53%

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts