ब्रेकिंग: CBSE 12वीं परिणाम घोषित। देहरादून 13वें स्थान पर। यहां करें चेक 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने रीजनवाइज प्रदर्शन भी सार्वजनिक किया है, जिसमें देहरादून 83.45% उत्तीर्णता के साथ 13वें स्थान पर रहा। विजयवाड़ा सबसे ऊपर, प्रयागराज सबसे नीचेरीजनवाइज […]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने रीजनवाइज प्रदर्शन भी सार्वजनिक किया है, जिसमें देहरादून 83.45% उत्तीर्णता के साथ 13वें स्थान पर रहा।

विजयवाड़ा सबसे ऊपर, प्रयागराज सबसे नीचे
रीजनवाइज रैंकिंग में विजयवाड़ा 99.60% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि प्रयागराज 79.53% के साथ अंतिम पायदान पर रहा। नोएडा भी 82.29% के साथ 16वें स्थान पर है।

CBSE 12वीं रीजनवाइज रैंकिंग

  1. विजयवाड़ा – 99.60%

  2. त्रिवेंद्रम – 99.32%

  3. चेन्नई – 97.39%

  4. बेंगलुरु – 95.95%

  5. दिल्ली वेस्ट – 95.37%

  6. दिल्ली ईस्ट – 95.06%

  7. चंडीगढ़ – 91.60%

  8. पंचकूला – 91.17%

  9. पुणे – 90.93%

  10. अजमेर – 90.40%

  11. भुवनेश्वर – 83.64%

  12. गुवाहाटी – 83.62%

  13. देहरादून – 83.45%

  14. पटना – 82.86%

  15. भोपाल – 82.46%

  16. नोएडा – 82.29%

  17. प्रयागराज – 79.53%

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts