हादसा: केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त..

केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब ऋषिकेश एम्स की हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह एंबुलेंस ऋषिकेश से केदारनाथ की ओर रवाना हुई थी। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ। दुर्घटना […]

केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब ऋषिकेश एम्स की हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह एंबुलेंस ऋषिकेश से केदारनाथ की ओर रवाना हुई थी।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा हार्ड लैंडिंग के कारण हुआ। दुर्घटना में हेलिकॉप्टर की टेल बॉन क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हेलिकॉप्टर में केवल पायलट मौजूद था, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर इस दुर्घटना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts