विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तेजपत्ता और अश्वगंधा जैसे वृक्ष लगाकर कोर्ट परिसर को महकाने का प्रयास किया है।
हाईकोर्ट प्रबंधन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से अयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने कंपनी बाग गार्डन और अधिवक्ता न्यू चैम्बर के पीछे वृक्षारोपण किया। पहले मुख्य न्यायाधीश जे नरेंद्र, वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुंअर वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के अलावा महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस.मेहता ने कंपनी बाग गार्डन में अश्वगंधा, बुरांश और बहुतायत में तेजपत्ता के पेड़ लगाए। इसके बाद सभी लोग न्यायालय के पीछे अधिवक्ता न्यू चैम्बर पहुंचे, जहां उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को रोकने के लिए देवदार, बांज, पुतली, खरसु, पांगर, निंगाल आदि के पौधे लगाए। इस मौके पर सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, वीरेंद अधिकारी, वाशवेंद्र मौलेखी, एम.सी.कांडपाल, टी.ए.खान, सय्यद नदीम ‘मून’ आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कोर्ट की तरफ से रजिस्ट्रार जर्नल कहकशा खान, ओ.एस.डी.योगेश कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार विजिलेंस धरम सिंह, रजिस्ट्रार इंफ्रा सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार इंस्पेक्शन प्रतिभा तिवारी, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल विवेक श्रीवास्तव, सी.पी.सी.अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्य न्यायाधीश ने लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने की सलाह दी। बार के अध्यक्ष ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम सफल हुआ है और आगे भी वृक्षारोपण जारी रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts