पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: दून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट। छ: दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून ..

June 11, 2025
in उत्तराखंड
Latest uttarakhand news,
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 जून 2025।
उत्तराखंड में इस साल मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले दस्तक देने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले गर्मी ने पूरे प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जमकर परेशान किया। देहरादून में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का तापमान 25.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।

राज्य के अन्य इलाकों में भी लू जैसे हालात रहे और लोग दिन-रात गर्म हवाओं से परेशान दिखे। मई और जून में हुई छिटपुट बारिश और बर्फबारी ने कुछ राहत जरूर दी, लेकिन मौसम खुलते ही गर्मी ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए।

आज से मानसून की दस्तक, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 11 जून से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल राज्य में छह दिन पहले मानसून पहुंच रहा है और पूरे सीजन में सामान्य से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

16 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।


Previous Post

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट आज।  कई अहम निर्णयों पर लगेगी मुहर 

Next Post

ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..

Next Post
उत्तराखंड समाचार,

ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • Home Loan Rejected-जानिए Top Reasons और दुबारा Approve करवाने के आसान तरीके!
  • खुशखबरी: विद्यालयी शिक्षा विभाग में 1,556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती। एक महीने में पूरी होगी प्रक्रिया
  • बिग न्यूज: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी
  • नारी निकेतन पहुंची श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम, 130 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
  • बीआईएस द्वारा फार्मास्युटिकल पैकेजिंग मानकों पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!