बड़ी खबर: दून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट। छ: दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून ..

देहरादून, 11 जून 2025। उत्तराखंड में इस साल मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले दस्तक देने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले गर्मी ने पूरे प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जमकर परेशान किया। देहरादून में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक […]

देहरादून, 11 जून 2025।
उत्तराखंड में इस साल मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले दस्तक देने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले गर्मी ने पूरे प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को जमकर परेशान किया। देहरादून में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का तापमान 25.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।

राज्य के अन्य इलाकों में भी लू जैसे हालात रहे और लोग दिन-रात गर्म हवाओं से परेशान दिखे। मई और जून में हुई छिटपुट बारिश और बर्फबारी ने कुछ राहत जरूर दी, लेकिन मौसम खुलते ही गर्मी ने एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाए।

आज से मानसून की दस्तक, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 11 जून से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल राज्य में छह दिन पहले मानसून पहुंच रहा है और पूरे सीजन में सामान्य से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

16 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts