उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी मैदान से पहाड़ तक भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।
Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news
10 अगस्त तक भारी बारिश के आसार
मौसम केंद्र के के अनुसार,10 अगस्त तक तेज बारिश के दौर जारी रहेंगे, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में। सुरक्षा के लिहाज से देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।
3 लोगों की मौत, 6 घायल
मिली जानकारी के अनुसार,बारिश से हादसों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news
- नैनीताल में भाखड़ा नाले में बहने से एक व्यक्ति की जान गई।
- पौड़ी गढ़वाल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो की मौत हो गई और 6 घायल हैं।
जून से अब तक 33 लोगों की मौत और 24 घायल, 8 लोग लापता हैं।
नदियों का जलस्तर खतरे के करीब
लगातार बारिश से राज्य की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है:
- ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर 338.60 मीटर (खतरा 340.50 मीटर)
- हरिद्वार में जलस्तर 292.75 मीटर (खतरा 294 मीटर)
- यमुना, सरयू, काली और अलकनंदा समेत कई नदियों का जलस्तर स्थिर या थोड़ा घटा है, लेकिन अलर्ट बरकरार है।
Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news
मलबा गिरने से 117 सड़कें बंद
भारी बारिश से पहाड़ों में मलबा आने के कारण चार हाईवे समेत 117 सड़कें बंद हो गई हैं:
- 5 राज्य मार्ग और 79 ग्रामीण सड़कें प्रभावित
- ऋषिकेश-यमुनोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन
- पिथौरागढ़ में तवाघाट और लिपुलेख हाईवे बाधित
जिलावार सड़कें बंद:
- नैनीताल: 13
- पौड़ी: 20
- टिहरी व रुद्रप्रयाग: 8-8
- चमोली, देहरादून: 8-8
- बागेश्वर: 4
- अल्मोड़ा: 2




