सावधान : दून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट। इस दिन तक आफत बनकर बरसेगी बारिश..

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी मैदान से पहाड़ तक भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। Uttarakhand rain alert, […]

उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी मैदान से पहाड़ तक भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news

10 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

मौसम केंद्र के के अनुसार,10 अगस्त तक तेज बारिश के दौर जारी रहेंगे, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में। सुरक्षा के लिहाज से देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।

3 लोगों की मौत, 6 घायल

मिली जानकारी के अनुसार,बारिश से हादसों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news

  • नैनीताल में भाखड़ा नाले में बहने से एक व्यक्ति की जान गई।
  • पौड़ी गढ़वाल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो की मौत हो गई और 6 घायल हैं।

जून से अब तक 33 लोगों की मौत और 24 घायल, 8 लोग लापता हैं।

नदियों का जलस्तर खतरे के करीब

लगातार बारिश से राज्य की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है:

  • ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर 338.60 मीटर (खतरा 340.50 मीटर)
  • हरिद्वार में जलस्तर 292.75 मीटर (खतरा 294 मीटर)
  • यमुना, सरयू, काली और अलकनंदा समेत कई नदियों का जलस्तर स्थिर या थोड़ा घटा है, लेकिन अलर्ट बरकरार है।

Uttarakhand rain alert, heavy rain in Uttarakhand, Uttarakhand monsoon news

मलबा गिरने से 117 सड़कें बंद

भारी बारिश से पहाड़ों में मलबा आने के कारण चार हाईवे समेत 117 सड़कें बंद हो गई हैं:

  • 5 राज्य मार्ग और 79 ग्रामीण सड़कें प्रभावित
  • ऋषिकेश-यमुनोत्री और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन
  • पिथौरागढ़ में तवाघाट और लिपुलेख हाईवे बाधित

जिलावार सड़कें बंद:

  • नैनीताल: 13
  • पौड़ी: 20
  • टिहरी व रुद्रप्रयाग: 8-8
  • चमोली, देहरादून: 8-8
  • बागेश्वर: 4
  • अल्मोड़ा: 2

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts