बड़ी खबर: मेरठ के पूर्व विधायक का भाई फूड पार्क फर्जीवाड़े में गिरफ्तार। सात साल की सजा

देहरादून/मेरठ। मेरठ के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के भाई करनवीर सिंह को सीबीसीआईडी (CBCID) ने रविवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। करनवीर को ऋषिकेश कोर्ट ने शनिवार को फूड पार्क फर्जीवाड़े के मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई थी। फूड पार्क घोटाले में बड़ा खुलासा यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर […]

देहरादून/मेरठ। मेरठ के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के भाई करनवीर सिंह को सीबीसीआईडी (CBCID) ने रविवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। करनवीर को ऋषिकेश कोर्ट ने शनिवार को फूड पार्क फर्जीवाड़े के मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई थी।

फूड पार्क घोटाले में बड़ा खुलासा

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क बनाने के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि करनवीर सिंह निवासी वीसी लाइन कैंट, मेरठ, आशीष पाराशर और अजय कुमार राणा ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध किया।

सीबीसीआईडी ने दाखिल की चार्जशीट

सीबीसीआईडी ने गहन जांच के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश ने करनवीर समेत तीनों आरोपियों को सात-सात साल कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी

सजा सुनाए जाने के समय करनवीर सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर वारंट जारी किया। रविवार को निरीक्षक साहिस्ता परवीन की अगुवाई में सीबीसीआईडी टीम मेरठ पहुंची और करनवीर को गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया।

जेल भेजा गया आरोपी

कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले के अन्य दोषियों पर भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts