बड़ी खबर: मेरठ के पूर्व विधायक का भाई फूड पार्क फर्जीवाड़े में गिरफ्तार। सात साल की सजा

देहरादून/मेरठ। मेरठ के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के भाई करनवीर सिंह को सीबीसीआईडी (CBCID) ने रविवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। करनवीर को ऋषिकेश कोर्ट ने शनिवार को फूड पार्क फर्जीवाड़े के मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई थी। फूड पार्क घोटाले में बड़ा खुलासा यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर […]

देहरादून/मेरठ। मेरठ के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के भाई करनवीर सिंह को सीबीसीआईडी (CBCID) ने रविवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। करनवीर को ऋषिकेश कोर्ट ने शनिवार को फूड पार्क फर्जीवाड़े के मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई थी।

फूड पार्क घोटाले में बड़ा खुलासा

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क बनाने के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि करनवीर सिंह निवासी वीसी लाइन कैंट, मेरठ, आशीष पाराशर और अजय कुमार राणा ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में अपराध किया।

सीबीसीआईडी ने दाखिल की चार्जशीट

सीबीसीआईडी ने गहन जांच के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश ने करनवीर समेत तीनों आरोपियों को सात-सात साल कारावास और जुर्माना की सजा सुनाई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी

सजा सुनाए जाने के समय करनवीर सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर वारंट जारी किया। रविवार को निरीक्षक साहिस्ता परवीन की अगुवाई में सीबीसीआईडी टीम मेरठ पहुंची और करनवीर को गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया

जेल भेजा गया आरोपी

कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले के अन्य दोषियों पर भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts