देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को बारिश के कुछ जिलों में आसार हैं, लेकिन आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज येलो अलर्ट, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
28-29 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन यानी 28 और 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा, जबकि मैदानी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन अलर्ट पर
भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी यात्रियों और स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।



