बड़ी खबर: आज बारिश का येलो अलर्ट। अगले दो दिन  भारी बारिश के आसार ..

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को बारिश के कुछ जिलों में आसार हैं, लेकिन आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज येलो अलर्ट, कुछ जिलों में भारी […]

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को बारिश के कुछ जिलों में आसार हैं, लेकिन आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज येलो अलर्ट, कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

28-29 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन यानी 28 और 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा, जबकि मैदानी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन अलर्ट पर

भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी यात्रियों और स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts