राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ विशाल शर्मा ने किसानों से मांगे आवेदन

जयप्रकाश नोंगाई
पौड़ी गढ़वाल —– किसानो की आयु दुगनी करने हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए योजनाओं में पशुपालन विभाग पौड़ी ने गोपाल राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025 हेतु अलग-अलग श्रेणियां में किसानों के लिए पुरस्कार देने हेतु उनके लिए ऑनलाइन आवेदन नामांकन आमंत्रित करने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉक्टर विशाल शर्मा निर्देशा नुसार पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के 15 विकासखंडो में समस्त किसानों को जो पशुपालन के तहत भेड़ पालन बकरी पालन गाय पालन भैंस पालन कुकुट पालन आदि योजनाओं का लाभ लेते हैं तथा उन योजनाओं को धरातल पर भी उतारते हैं ऐसे किसानों के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रखी है यह आवेदन स्वयं या सीएससी केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है
पुरस्कार की श्रेणियां निम्न प्रकार से हैं।

📢 *महत्वपूर्ण सुचना*

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में जिले में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित *राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार – 2025* हेतु पात्र अभ्यर्थियों के नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

🏆 *पुरस्कार की श्रेणियाँ*

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा:

1️⃣ *श्रेष्ठ दुग्ध किसान* – देशी नस्ल की गाय/भैंस का पालन करने वाले किसान।

2️⃣ *श्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दूध उत्पादक कंपनी / किसान उत्पादक संगठन (FPO)* – दुग्ध उत्पादन, संग्रहण एवं विपणन में उत्कृष्ट कार्य हेतु।

3️⃣ *श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)* – पशुधन प्रजनन एवं नस्ल सुधार में विशेष योगदान हेतु।

✅ *पात्रता*

* किसान केवल *देशी नस्ल की गाय/भैंस* पालक हों (रजिस्टर्ड ब्रीड)

* सहकारी संस्था/कंपनी/FPO विधिवत पंजीकृत एवं सक्रिय हों।

* AIT की सेवाएँ व उपलब्धियाँ प्रमाणित एवं प्रभावी हों।

🖥️ *आवेदन प्रक्रिया*

* आवेदन केवल *ऑनलाइन पोर्टल* 👉 [https://awards.gov.in](https://awards.gov.in) पर ही किए जाएंगे।

* आवेदन *स्वयं अथवा CSC केंद्र/ब्लॉक कार्यालय** के माध्यम से भी किया जा सकता है।

* आवेदन की अंतिम तिथि – *15 सितम्बर 2025*

🎁 *पुरस्कार स्वरूप (रैंक अनुसार)*

(क) दुग्ध किसान एवं डेयरी संस्थाएँ

🏅 **प्रथम पुरस्कार** – ₹5,00,000/- नगद + प्रशस्ति पत्र + स्मृति चिन्ह
🥈 **द्वितीय पुरस्कार** – ₹3,00,000/- नगद + प्रशस्ति पत्र + स्मृति चिन्ह
🥉 **तृतीय पुरस्कार** – ₹2,00,000/- नगद + प्रशस्ति पत्र + स्मृति चिन्ह

(ख) *कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन* (AIT)👇

🏅 प्रशस्ति पत्र + स्मृति चिन्ह

🐄 *पशु पालन विभाग पौड़ी गढ़वाल* 🐄

Read Next Article Scroll Down

Related Posts