देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ रविवार को डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट, देहरादून में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक मोहित सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय चयनकर्ता नितिन कुमार और शिखा, रेफरी, विभिन्न महाविद्यालयों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ी मौजूद रहे।
पहले दिन पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में कई रोमांचक मैच खेले गए।
- बिरला कैंपस श्रीनगर ने बीजीआर कैंपस पौड़ी को हराया।
- डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठानी को मात दी।
- डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट देहरादून को हराया।
- एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून ने एसआरटी कैंपस टिहरी को परास्त किया।
सेमीफाइनल और फाइनल में कांटे की टक्कर
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
- पहले सेमीफाइनल में बिरला कैंपस श्रीनगर ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को हराया।
- दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून को मात दी।
फाइनल मुकाबले में बिरला कैंपस श्रीनगर और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः बिरला कैंपस श्रीनगर ने बाजी मारते हुए 2025-26 की अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
महिला वर्ग के मुकाबले 29 सितंबर से
आयोजन सचिव एन.के. जोशी ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को महिला वर्ग की 5 टीमों के बीच नॉकआउट, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।



