एक्शन: डेढ़ लाख के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी।19 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी 

  • एक और चरस तस्कर को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 735 ग्राम अवैध चरस बरामद, थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल
के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, त्योहारी सीजन के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है।
कोतवाली मनेरी क्षेत्र से चरस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी के बाद थाना बड़कोट क्षेत्र से भी एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 735 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं *्थानाध्यक्ष दीपक कठेत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम ने आज चैकिंग के दौरान यमुनोत्री मुख्य मार्ग से पाली गांव जाने वाले तिराहे से राजकुमार नाम के एक युवक को 735 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठेत ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त–राजकुमार पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम पलेथा,बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष

बरामद माल–735 ग्राम चरस (कीमत करीब 1,50,000 रु0)

पुलिस टीम–
1–उ0नि0 भूपेंदर सिंह रावत
2- अ0उ0नि0 कान्तिराम
3–हे0कानि0 संजय
4- हे0का0 रघुवीर
5–कानि0 गौरव रावत

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts