एक्शन: डेढ़ लाख के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी।19 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी  एक और चरस तस्कर को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार 735 ग्राम अवैध चरस बरामद, थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, त्योहारी सीजन के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है। […]

उत्तरकाशी।19 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी 

  • एक और चरस तस्कर को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 735 ग्राम अवैध चरस बरामद, थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल
के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, त्योहारी सीजन के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है।
कोतवाली मनेरी क्षेत्र से चरस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी के बाद थाना बड़कोट क्षेत्र से भी एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 735 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं *्थानाध्यक्ष दीपक कठेत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम ने आज चैकिंग के दौरान यमुनोत्री मुख्य मार्ग से पाली गांव जाने वाले तिराहे से राजकुमार नाम के एक युवक को 735 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठेत ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त–राजकुमार पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम पलेथा,बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष

बरामद माल–735 ग्राम चरस (कीमत करीब 1,50,000 रु0)

पुलिस टीम–
1–उ0नि0 भूपेंदर सिंह रावत
2- अ0उ0नि0 कान्तिराम
3–हे0कानि0 संजय
4- हे0का0 रघुवीर
5–कानि0 गौरव रावत

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts