Uttarakhand News: आर्मी की फर्जी वर्दी पहन ‘मेजर’ बना घूम रहा था युवक। पुलिस ने दबोचा

नैनीताल/काठगोदाम: उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ‘मेजर बनकर घूम रहा था युवक जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास सेना […]

नैनीताल/काठगोदाम:
उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताने वाले एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

‘मेजर बनकर घूम रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास सेना के अधिकारी अजय पाठक ने एक युवक को आर्मी की वर्दी में संदिग्ध हालत में देखा।

पूछताछ करने पर युवक ने खुद को “मेजर अमन” बताया, लेकिन उसकी वर्दी पहनने की शैली और व्यवहार उन्हें संदिग्ध लगा।

पुलिस का एक्शन 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसे थाना काठगोदाम लाकर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है, जो खटीमा का निवासी है। उसके खिलाफ सेना की वर्दी का दुरुपयोग और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे सेना के प्रति आकर्षण था और भर्ती में असफल रहने के बाद उसने आर्मी की वर्दी पहन ली वर्तमान में वह काठगोदाम क्षेत्र में ही काम कर रहा था।

आर्मी इंटेलिजेंस भी कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

ये भी पढ़े:

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts