एक्शन:  तीन स्टोन क्रेशरो के रवनो के ऑनलाइन पोर्टल खनन विभाग ने किए बंद ..

थराली, 11 जून 2025। गिरीश चंदोला  खनन नियमों के उल्लंघन पर खनन विभाग ने पिंडर घाटी क्षेत्र के तीन स्टोन क्रेशरों की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ऑनलाइन रवन पोर्टल बंद कर दिए हैं। इसके चलते तीनों क्रेशर फिलहाल बंद हो चुके हैं और उपखनिज का आवागमन पूरी तरह से रुक गया है। […]

थराली, 11 जून 2025। गिरीश चंदोला 
खनन नियमों के उल्लंघन पर खनन विभाग ने पिंडर घाटी क्षेत्र के तीन स्टोन क्रेशरों की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ऑनलाइन रवन पोर्टल बंद कर दिए हैं। इसके चलते तीनों क्रेशर फिलहाल बंद हो चुके हैं और उपखनिज का आवागमन पूरी तरह से रुक गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड थराली के अंतर्गत संचालित अभयुदय स्टोन क्रेशर, जो पिछले छह वर्षों से अधिक समय से चल रहा है, लगातार खनन मानकों के उल्लंघन के लिए चर्चा में रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह क्रेशर लंबे समय से शासन-प्रशासन से मजबूत लाइजनिंग के चलते सभी नियमों को दरकिनार करते हुए अपना संचालन करता आ रहा था। इसी तरह, हाल ही में नारायणबगड़ विकासखंड में स्थापित बिनायक स्टोन क्रेशर और पिंडर वैली स्टोन क्रेशर के भी ऑनलाइन रवन पोर्टल बंद कर दिए गए हैं।

इस संबंध में खान निरीक्षक एवं प्रभारी खान अधिकारी चमोली अंकित चंद्र ने बताया कि तीनों ही क्रेशर संचालकों के विरुद्ध लगातार नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मंगलवार को उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर तीनों क्रेशरों का निरीक्षण किया, जिसमें शिकायतें सत्य पाई गईं। इसके बाद खनन विभाग ने तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन रवन पोर्टल बंद कर दिए, जिससे अब वहां से उपखनिज का आवागमन प्रतिबंधित हो गया है।

खान निरीक्षक अंकित चंद्र ने स्पष्ट किया कि जब तक क्रेशर संचालक विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित जुर्माना अदा नहीं करते, तब तक उनकी गतिविधियां पुनः शुरू नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग खनन कार्यों में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में 63 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने...

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

Related Posts