बड़ी खबर: 18 वर्षीय निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने लगाई फांसी । जांच में जुटी पुलिस

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। भीमताल क्षेत्र की हिल यूनिवर्सिटी में लखनऊ निवासी छात्रा उर्वशी तोमर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। आनन फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद 18 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटककर अपनी जान दे दी।
भीमताल क्षेत्र की हिल यूनिवर्सिटी में लखनऊ निवासी छात्रा उर्वशी तोमर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। आनन फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद 18 वर्षीय छात्रा को एम्बुलेंस से भावली के सी.एच.सी.सेंटर लाया गया।

डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उर्वशी निजी विश्वविद्यालय में बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को छात्रा का शव कमरे में लटका मिला।

कोतवाल उमेश मालिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घटना की जांच के लिए तैयारी की जा रही है। उसके रूम को सील कर दिया गया है। उर्वशी बी.सी.ए.द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...

Related Posts