अनियमितताएं पूरी होने तक रुकेगी बिजली विभाग के कर्मचारियों की तनख्वाह

कमल जगाती/ नैनीताल उत्तराखड उच्च न्यायालय ने राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्ती बिजली देने और आम जनता के लिए बिजली की दरों को बढ़ाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान एम.डी.पावर करपोरेशन पेश हुए। एम.डी.ने कहा कि एक माह के भीतर ये सभी अनियमितताएं पूरी होने तक […]

कमल जगाती/ नैनीताल

उत्तराखड उच्च न्यायालय ने राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्ती बिजली देने और आम जनता के लिए बिजली की दरों को बढ़ाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान एम.डी.पावर करपोरेशन पेश हुए। एम.डी.ने कहा कि एक माह के भीतर ये सभी अनियमितताएं पूरी होने तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की दिसंबर माह की तनख्वाह रोक दी जाएगी।
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष एम.डी.उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन ने कहा कि एक माह में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास में विद्युत मीटर के साथ उन्हें उचित शुल्क में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही एम.डी.ने न्यायालय को बताया कि एक माह के भीतर ये सभी अनियमितताएं पूरी होने तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की दिसंबर माह की तनख्वाह रोक दी जाएगी। मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होनी तय हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts