ब्रेकिंग: मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग का तबादला। अब मिली यहां जिम्मेदारी..

उत्तराखंड शासन से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जी.एस. खाती का स्थानांतरण कर उन्हें चंपावत का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया है।

शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय सम्यक विचारोपरांत जनहित में लिया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस स्थानांतरण के तहत जी.एस. खाती को रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित कर चंपावत भेजा गया है, जहां वह मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादले और नियुक्तियां समय-समय पर की जाती हैं, ताकि जनहित और सरकारी कार्यों में अधिक पारदर्शिता और गति लाई जा सके।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही रुद्रप्रयाग के लिए भी नए मुख्य विकास अधिकारी की घोषणा की जा सकती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts