हादसा: केदारनाथ जा रही 35 यात्रियों से भरी बस पलटी। कई हुए घायल ..

नई टिहरी, 11 जून 2025 – नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। हादसा टिपरी से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर हुआ, जहां एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। […]

नई टिहरी, 11 जून 2025 –
नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। हादसा टिपरी से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर हुआ, जहां एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस उत्तरकाशी से केदारनाथ की ओर जा रही थी और इसमें सभी यात्री गुजरात के निवासी थे। अचानक वाहन के नियंत्रण खो जाने से यह सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। सभी को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। वहीं, अन्य 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलाया। बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी जारी है। प्रशासन ने बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts