Uttarakhand accident news: गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार ।एक की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी, 31 अगस्त 2025। नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। गंगोत्री हाईवे पर डबरानी और सोनगाड के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों […]

उत्तरकाशी, 31 अगस्त 2025। नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। गंगोत्री हाईवे पर डबरानी और सोनगाड के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार गंगनानी से हर्षिल की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।

मृतक और घायल की पहचान

इस सड़क हादसे में यशपाल (35 वर्ष), निवासी – शेड़िया, त्यूणी, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयपाल सिंह (45 वर्ष), निवासी – शेड़िया, त्यूणी, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेस्क्यू और उपचार

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल जयपाल सिंह को खाई से निकालकर पहले गंगनानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक यशपाल का शव खाई से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

भारी बारिश बनी हादसों की वजह

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ा हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts