ब्रेकिंग : खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के दो गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे जिन्हें रैस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया है।         नैनीताल से हल्द्वानी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में दो गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के दो गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे जिन्हें रैस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया है। 

       नैनीताल से हल्द्वानी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 में दो गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 

बताया जा रहा है कि यू.के.04 ए.ए.2627 नंबर की सफेद आई10 कार घटना के समय ज्यूलिकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। 

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ज्यूलिकोट चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर कार में सवार दोनों घायलों को रैस्क्यू किया। 

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों घायलों को सड़क तक निकालकर लाई और फिर 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से हल्द्वानी के बेस अस्पताल भिजवाया। घायलों में हल्द्वानी के लामाचौड़ निवासी भूपाल सिंह बिष्ट और पदमपुरी निवासी हिमांशु कांडपाल बताए जा रहे हैं।

Also Read This

4.50 करोड़ की पेयजल योजना पर बड़ा सवाल: वन स्वीकृति नहीं मिली, फिर जंगल तक कैसे पहुंच गए लाखों के पाइप?

कफनौल-रूपनौल योजना की सामग्री महीनों से जंगल में लावारिस, सरकारी सिस्टम की कार्यशैली पर उठे सवाल; युवा संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनीनौगांव,...

हादसा: ब्रहमखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त, हेली एम्बुलेंस से भेजा दून

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी, 8 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मखाल के पास ब्लॉक प्रमुख पुरोला की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।...

Related Posts