बिग ब्रेकिंग : सीएम का दिल्ली दौरा। तीन मंत्री की हो सकती है छुट्टी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुले दिल से तारीफ करने के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
माना जा रहा है कि जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार होगा और इस बार धामी कैबिनेट में तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तथा पांच नये कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में अभी चार मंत्रियों की कुर्सी खाली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है।
बड़ी बात यह है कि हर बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ लेती है लेकिन फिर कुछ दिन बाद ठंडी हो जाती है।
हर चुनाव से पहले और हर चुनाव के बाद कैबिनेट में फेर बदल और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जन्म लेती हैं और फिर कुछ दिन बाद खत्म भी हो जाती है।
देखना यह होगा कि इस बार सीएम धामी का दिल्ली दौरा क्या नई खबर लेकर आता है!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts