वायरल तस्वीर : आखिर पटवारी ने संगठन में शामिल हो सीएम से क्यों की मुलाकात, जानिए मामला

उत्तराखंड पौड़ी तहसील के अंतर्गत श्रीनगर में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक बेरोजगार बन संगठन में शामिल हो सीएम धामी से मिलने पहुंच गया l हालांकि पटवारी ने इस बात को सिरे से नकार दियाl और उन्होंने सीएम से मिलने का अपना कारण अलग बतायाl सीएम से मिलने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो […]

उत्तराखंड पौड़ी तहसील के अंतर्गत श्रीनगर में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक बेरोजगार बन संगठन में शामिल हो सीएम धामी से मिलने पहुंच गया l हालांकि पटवारी ने इस बात को सिरे से नकार दियाl और उन्होंने सीएम से मिलने का अपना कारण अलग बतायाl

सीएम से मिलने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक भी फोटो में दिखाई दे रहा हैl

सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर एक वेतन भोगी पटवारी कैसे बेरोजगार हो सकता है!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो का उप जिलाधिकारी पौड़ी ने भी संज्ञान लिया और एसडीएम ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिएl

राजस्व उप निरीक्षक की यह फोटो वायरल हो रही है वह पौड़ी तहसील के अंतर्गत कार्यरत है lपौड़ी तहसील में कार्यरत ये राजस्व उपनिरीक्षक इन दिनों अवकाश पर चल रहा हैl

एसडीएम सदर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो करीब एक माह पहले की है,जिसमें उपनिरीक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़ा हैl

उन्होंने बताया एक माह पहले बेरोजगार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पीसीएस मुख्य परीक्षा को स्थगित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था और उपनिरीक्षक भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल था l

इस मामले में पहले भी उपनिरीक्षक से स्ष्टीकरण तलब किया गया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ताजा फोटो वायरल होने के बाद संबंधित की जांच के आदेश भी दिये गये हैंl

वही इस मामले को लेकर जब हमने पटवारी से बात करी तब उनका कहना था कि “हमारा पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर है जिसको लेकर हमारा शिष्ट मंडल सीएम धामी से मुलाकात करने के लिए गया था हम बेरोजगार संघ के बैनर तले वहां नहीं पहुंचे थे”

Also Read This

एक्शन: 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़ेमोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी त्योहारी सीजन...

बड़ी खबर :देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज। डीएम ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन...

Related Posts