बड़ी खबर: देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में सीएम धामी की बड़ी छलांग

देहरादून। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी छलांग लगाई है। वह 2024 में 61वें स्थान पर थे, जबकि 2025 में 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सरकारी प्रेस नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी की यह प्रगति उनके नेतृत्व, कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जिससे राज्य को विकास की नई दिशा मिली है।

तीन साल में लिए कई ऐतिहासिक फैसले

हाल ही में धामी सरकार ने अपने तीन साल पूरे किए हैं। इस दौरान सरकार ने यूसीसी (समान नागरिक संहिता), नकल विरोधी कानून, भू कानून समेत कई अहम फैसले लिए हैं, जो उत्तराखंड की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा है, जिससे उनका प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई है और राज्य की पहचान राष्ट्रीय फलक पर और अधिक सशक्त हुई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts