बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने कई ओर को सौंपे विभागीय दायित्व। देंखे 

देहरादून। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने और उनके प्रभावी अनुश्रवण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निम्न महानुभावों को निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए हैं:

  • बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  • सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड

  • भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  • सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

  • पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद

  • गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद

  • गीताराम गौड़ – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

  • डा. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

  • देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति

  • अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग

  • प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड

  • जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति

  • गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति

  • शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

  • महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद

  • सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति

  • नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद

  • अशोक नबयाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts