सीएम धामी का बड़ा तोहफ़ा: श्रमिकों को 25 करोड़ की डीबीटी सहायता।8,299 आवेदन निपटाए गए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी है। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई। कुल 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन […]

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी है। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई।

कुल 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण कर यह राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई गई। इन आवेदनों में पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना और शिक्षा सहायता योजना शामिल रही।

श्रम सचिव श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि आवेदनों के निपटारे के लिए बोर्ड की ओर से एक माह तक विशेष अभियान चलाया गया। पहली बार इस तरह का बड़ा प्रयास किया गया है और आगे भी सभी आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया गया।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग को श्रमिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना होगा। साथ ही उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुलभ रोजगार उपलब्ध कराने और छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निपटारा करने की आवश्यकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

बड़ी खबर: दून अस्पताल में डॉक्टर पर जनऔषधि केंद्र की महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप, मरीजों को दवा न देने की हिदायत

Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में जनऔषधि केंद्र पर तैनात महिला फार्मासिस्ट को एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने...

Related Posts