कांग्रेस की सत्ता में वापसी का बिगुल! हरक सिंह रावत बोले – अबकी बार पूरी ताकत झोंकेंगे

यमुना घाटी/उत्तरकाशी, 15 अप्रैल 2026 रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने यमुनाघाटी के दो दिवसीय दौरे के दौरान बड़कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस […]

यमुना घाटी/उत्तरकाशी, 15 अप्रैल 2026

रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने यमुनाघाटी के दो दिवसीय दौरे के दौरान बड़कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है।

मंगलवार को बड़कोट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता ही जीत की कुंजी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र में जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें और उनका विश्वास जीतने का काम करें।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव जीतने के लिए “एड़ी-चोटी का जोर” लगाएगी।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के मामले में उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा को जानबूझकर अव्यवस्थित किया जा रहा है और बीते चार-पांच वर्षों से इसे साजिशन प्रभावित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते पारंपरिक चारधाम यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ा है।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी जरूर पढ़े:

फिताड़ी अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात

इससे पूर्व सोमवार देर शाम डॉ. हरक सिंह रावत पुरोला क्षेत्र के मोरी ब्लॉक अंतर्गत फिताड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की अब तक समुचित सुध नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल राहत और पुनर्वास के प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts