बड़ी खबर: दून में यहां 23 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल। आदेश जारी..

देहरादून: सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए ऋषिकेश और डोईवाला तहसील के कांवड़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों में 23 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के […]

देहरादून: सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए ऋषिकेश और डोईवाला तहसील के कांवड़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों में 23 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21, 22 और 23 जुलाई को संबंधित क्षेत्रों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को भारी भीड़ और यातायात जाम से उत्पन्न परेशानी से बचाया जा सके।

इन क्षेत्रों में स्कूल रहेंगे बंद:

  • नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र
  • हरिपुर कलां
  • रायवाला
  • प्रतीतनगर
  • नेपाली फार्म
  • श्यामपुर
  • राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के क्षेत्र

इन क्षेत्रों के सभी सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिनों तक बंद रहेंगे।

प्रशासन ने यह निर्णय यात्रा के दौरान भीड़भाड़ और यातायात व्यवधान के चलते किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव के लिए लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कांवड़ यात्रा की गतिविधियों के कारण छात्रों की सुरक्षा और आवाजाही प्रभावित हो सकती है, लिहाजा यह फैसला आवश्यक माना गया।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts