ब्रेकिंग(हादसा): अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला रेस्क्यू, चार लापता

देवप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच एक दर्दनाक हादसे की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार में कुल पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो सभी श्रीकोट श्रीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई से होते हुए सीधे नदी में समा गया। नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही है।

घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(खबर सूत्रों पर आधारित है, जैसे ही आधिकारिक पुष्टि होती है, समाचार अपडेट किया जाएगा।)

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts