बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले ..

देहरादून 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल तीन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और निर्णय हुआ, जिनमें से एक सीधे तौर पर राज्य के रेशम उत्पादकों से जुड़ा था, जबकि दो अन्य बिंदुओं में आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण […]

देहरादून 2025 — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में कुल तीन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और निर्णय हुआ, जिनमें से एक सीधे तौर पर राज्य के रेशम उत्पादकों से जुड़ा था, जबकि दो अन्य बिंदुओं में आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से मानसून सीजन को लेकर तैयारियों की रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की गई।

बैठक में कोकून (रेशम के कीड़ों से तैयार धागे) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कोकून की गुणवत्ता के अनुसार चार ग्रेड में बांटकर सभी श्रेणियों की कीमतों में संशोधन किया गया है।

नई दरें इस प्रकार हैं:

🔹 ए ग्रेड:
पुरानी कीमत – ₹400 प्रति किलो
नई कीमत – ₹440 प्रति किलो

🔹 बी ग्रेड:
पुरानी कीमत – ₹370 प्रति किलो
नई कीमत – ₹395 प्रति किलो

🔹 सी ग्रेड:
पुरानी कीमत – ₹280 प्रति किलो
नई कीमत – ₹290 प्रति किलो

🔹 डी ग्रेड:
पुरानी कीमत – ₹230 प्रति किलो
नई कीमत – ₹240 प्रति किलो

इस निर्णय से प्रदेश के रेशम उत्पादकों की आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय किसानों को रेशम उत्पादन में प्रोत्साहन मिले और राज्य में रेशम उद्योग को मजबूती दी जा सके।

 

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts