ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले..

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र और धामी कैबिनेट बैठक को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा और विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन विपक्ष की मंशा सत्र को चलाने की नहीं थी।

आपदा और विकास योजनाओं पर चर्चा नहीं होने दी: सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि आपदा जैसे गंभीर मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे से यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी उन्होंने खुद किया, और सत्ता पक्ष के विधायक इसपर चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष जानबूझकर बच रहा था।

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया गया। सीएम धामी ने कहा कि अब सभी को शिक्षा में समान अधिकार मिलेगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि 1 जुलाई 2026 तक बिना मान्यता वाले संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा।

अनुपूरक बजट और बड़े प्रोजेक्ट्स

सीएम ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास किया गया है, जिसमें विकास की कई योजनाएं शामिल हैं।

  • 188 करोड़ रुपये पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए।
  • लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के लिए संशोधन विधेयक सदन में पास हुआ।

युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए नई नीति

कैबिनेट बैठक में युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

  • युवाओं के लिए नवाचार और रोजगार योजनाएं शुरू होंगी।
  • महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति बनेगी।
  • पूर्व सैनिकों को विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई जाएगी।

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पहले केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई होती थी, लेकिन अब बड़ी मछलियों और मगरमच्छों को भी छोड़ा नहीं गया है। 200 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विपक्ष पर सीएम का पलटवार

सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा –

  • विपक्ष सत्र को चलाना ही नहीं चाहता था।
  • पहले दिन ही सदन की कार्यवाही 8 बार स्थगित करनी पड़ी।
  • प्रश्नकाल विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया।
  • सदन में रात बिताना विपक्ष का केवल सस्ती लोकप्रियता का ड्रामा था।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव और उपचुनाव में भाजपा की जीत से कांग्रेस बौखला गई है। हारने पर ही वे धांधली का आरोप लगाते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts